देश एवं विदेश के इतिहास में 21 नवम्बर को अनेक घटनाये घटी थी जिसमे मुख्य निम्न लिखित है
(1) प्रमुख घटनाये -
21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
- 1877 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
- चलते फिरते, काम करते, दोस्तों के साथ, यहां तक सोते समय भी कई लोग संगीत सुनते रहना पसंद करते हैं. आज ही के दिन यह संभव हो पाया था कि किसी आवाज को रिकॉर्ड करके फिर सुना जा सके.अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन के हाथों हुई फोनोग्राफी की खोज ने दुनिया के रंग ही बदल दिए. 21 नवंबर 1877 को एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था. असल में तो उनकी शोध टेलीग्राफ और टेलीफोन से जुड़ी थी. वह संदेशों को पेपर टेप पर उतारने और फिर उन्हें टेलीग्राफ के जरिए भेजने वाली मशीन तैयार कर रहे थे, तभी उन्होंने अपनी ही रिकॉर्ड की हुई आवाज को दोबारा सुना. यह टिन की परत से ढका हुआ सिलेंडर के आकार का उपकरण था जो आवाज को रिकॉर्ड कर फिर से सुना सकता था.हालांकि इसके बाद 1878 में एडिसन तो अपने दूसरे अविष्कार 'बिजली के बल्ब' की दिशा में आगे बढ़ गए जबकि दूसरे वैज्ञानिकों ने फोनोग्राफ को विकसित करने का काम आगे बढ़ाया. 1887 में एडिसन दोबारा इस शोध पर लौटे और इस बार वैक्स सिलेंडर तकनीक इस्तेमाल की जिसे चार्ल्स टेंटर ने विकसित किया था. धीरे धीरे यह उपकरण मनोरंजन के बड़े माध्यम के रूप में सामने आया. समय के साथ इसका रूप और इसकी क्षमता बेहतर होती गई. फिर 1912 में एडिसन का डिस्क फोनोग्राफ बाजार में आया.1920 के दशक में रेडियो के आ जाने के बाद फोनोग्राफ की लोकप्रियता घटने लगी. लोग रेडियो पर ही गाने सुन लिया करते थे. इस समय रिकॉर्डिंग की आधुनिकतम तकनीक और उपकरण मौजूद हैं, लेकिन इनका बीज आज ही के दिन बोया गया था.
- 1906 - चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
- 1947 - आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।

21 नवम्बर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला टिकिट जारी किया गाया था
इस टिकिट में सबसे ऊपर जय हिन्द लिखा था , तिरंगा झंडा बना था एवं आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947
लिखी थी , इसका दाम 3 थाइसके साथ अशोक चिन्ह बाला डगलस डीसी-4
एयरक्राप्ट बाला डाक टिकिट जारी किया था- 1956 - एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
- 1963 - केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
- भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
- 1979 - मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
- 1986 - मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
- 1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।
- 2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
- 2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
- 2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2006 - भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
- 2007 - पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
- 2008 - प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
- 1941- आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री
1571 – दिल्ली के शासक सिकंदर लोदी का निधन हुआ।
- 1517 - सिकन्दर शाह लोदी - बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान
- 1970 - चंद्रशेखर वेंकट रामन, भारतीय वैज्ञानिक
- 1970- भौतिक विज्ञानी सी.वी रमन का निधन हुआ।


