ENVIRONMENT MEANING DEFINITION GLOBAL WARMING - Best Career Solution
Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

ENVIRONMENT MEANING DEFINITION GLOBAL WARMING


Image result for enveronment mainingImage result for enveronment maining

पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति=
                                                   पर्यावरण शब्द संस्कृत भाषा के 'परि' उपसर्ग (चारों ओर) और 'आवरण' से मिलकर बना है जिसका अर्थ है ऐसी चीजों का समुच्चय जो किसी व्यक्ति या जीवधारी को चारों ओर से आवृत्त किये हुए हैं। पारिस्थितिकी और भूगोल में यह शब्द अंग्रेजी के environment के पर्याय के रूप में इस्तेमाल होता है।अंग्रेजी शब्द environment स्वयं उपरोक्त पारिस्थितिकीय अर्थ में काफ़ी बाद में प्रयुक्त हुआ और यह शुरूआती दौर में आसपास की सामान्य दशाओं के लिये प्रयुक्त होता था। यह फ़्रांसीसी भाषा से उद्भूत है, जहाँ यह "state of being environed" (see environ + -ment) के अर्थ में प्रयुक्त होता था और इसका पहला ज्ञात प्रयोग कार्लाइल द्वारा जर्मन शब्द Umgebung के अर्थ को फ्रांसीसी में व्यक्त करने के लिये हुआ। 
अन्य स्रोतों से: =

'                                   नैचरल एनवाय रनमंट', जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में एनवायरनमंट या पर्यावरण कहते हैं, आज गंभीर चिंतन का विषय बन चुका है। यह पर्यावरण असल में है क्या? हमारी धरती और इसके आसपास के कुछ हिस्सों को पर्यावरण में शामिल किया जाता है। इसमें सिर्फ मानव ही नहीं, बल्कि जीव-जंतु और पेड़-पौधे भी शामिल किए गए हैं। यहां तक कि निर्जीव वस्तुओं को भी पर्यावरण का हिस्सा माना गया है। कह सकते हैं, धरती पर आप जिस किसी चीज को देखते और महसूस करते हैं, वह पर्यावरण का हिस्सा है। इसमें मानव, जीव-जंतु, पहाड़, चट्टान जैसी चीजों के अलावा हवा, पानी, ऊर्जा आदि को भी शामिल किया जाता है। 

अन्य स्रोतों से: =

                                  हिन्दी शब्द पर्यावरण का ‘परि’ तथा ‘आवरण’ शब्दों का युग्म है। ‘परि’ का अर्थ हैं - ‘चारों तरफ’ तथा ‘आवरण’ का अर्थ हैं - ‘घेरा’ अर्थात प्रकृति में जो भी चारों ओर परिलक्षित है यथा- वायु, जल, मृदा, पेड़-पौधे तथा प्राणी आदि सभी पर्यावरण के अंग हैं। आक्सफोर्ड एडवान्स्ड लर्नर्स डिक्शनरी आफ करेंट इंग्लिश के अनुसार इनवायरमेंट का अर्थ है - आसपास की वस्तु स्थिति, परिस्थितियां अथवा प्रभाव। चेम्बर्स ट्वैन्टीएथ सेन्यचुरी डिक्शनरी में इनवायरमेंट अर्थात् पर्यावरण का अर्थ विकास या वृद्धि को प्रभावित करने वाली परिस्थितियों से है। देश के पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 2 (क) के अनुसार पर्यावरण में वायु, जल, भूमि, मानवीय प्राणी, अन्य जीव-जन्तु, पौधे, सूक्ष्म जीवाणु और उनके मध्य विद्यमान अन्तर्सम्बन्ध सम्मिलित हैं।

NOTE ==
            1. (जीवभूगोल) भौतिक, रासायनिक तथा जैविक दशाओं का योग जसकी अनुभूति किसी प्राणी या प्राणियों को होती है। इसके अंतरग्त जलवायु, मिट्टी, जल, प्रकाश वनस्पति, स्वप्रजाति एवं अन्य प्राणि जगत सम्मिलित होते हैं। पर्यावरणी दशाओं में देश, काल, दिन के समय, मौसम (ऋतु) तथा कारकों के अनुसार भिन्नता पायी जाती है।
2. (मानव भूगोल) भौतिक तथा सांस्कृतिक दशाओं का सम्पूर्ण योग जो मानव के चारों ओर व्याप्त होता है और उसे प्रभावित करता है। भौतिक पर्यावरण में उच्चावच, संरचना, जलवायु, मिट्टी, वनस्पति तथा जीव-जंतु सम्मलित होते हैं। सांस्कृतिक या मानवीय पर्यावरण में समस्त मानवीय क्रियाओं, दशाओं तथा सांस्कृतिक भूदृश्यों को सम्मिलित किया जाता है।पर्यावरण किसी क्षेत्र विशेष की भौतिक व जैविक स्थिति या परिवेश जो किसी जीव या प्रजाति को प्रभावित करती हो।


ग्लोबल वार्मिंग (जलवायु परिवर्तन)=


                                     हमारी पृथ्वी का तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है, तापमान में वृद्धि अथवा जलवायु परिवर्तन से मतलब है कि लंबे समय में मौसम में देखे जाने वाले बदलाव। इसकी कुछ वजह प्राकृतिक हैं और अधिकतर मानव के क्रिया-कलापों की वजह से हैं। जैसे अधिक औद्योगिकरण, जनसंख्या वृद्धि, पेड़ों का कटान अधिक ऊर्जा का प्रयोग, बढ़ता हुआ शहरीकरण, वाहनों का बढ़ना, भूमि के उपयोग में बदलाव, गांवों से बढ़ता हुआ पलायन। जलवायु परिवर्तन धीरे-धीरे होता है। पिछले कुछ वर्षों से जलवायु में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं, जिससे कभी ठंड अधिक पड़ रही है तो कभी गर्मी अधिक पड़ रही है। जिसकी वजह से धरती के पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु इससे अनुकूलन नहीं बैठा पा रहे हैं इसी से आभास हो रहा है कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है

Post Top Ad

Your Ad Spot